Home / Odisha / गांधी जी के पुरी मंदिर के दर्शन के संबंध में भ्रम को दूर करने की मांग

गांधी जी के पुरी मंदिर के दर्शन के संबंध में भ्रम को दूर करने की मांग

  •  राज्य सरकार को निर्देश दें विधानसभा अध्यक्ष – अमर सतपथि

भुवनेश्वर. बीजद विधायक अमर सतपथि ने शनिवार को गांधीजी के ओडिशा दौरे के समय पुरी मंदिर में दर्शन करने को लेकर जो भ्रम है, उसे दूर करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र से अनुरोध किया.
शून्यकाल में उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. सेवायतों के परिवार गांधीजी के हस्ताक्षर वाले एक पत्र को दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि गांधी जी ने पुरी मंदिर में दर्शन किया था. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग यह कह रहे हैं कि गांधी जी ने मंदिर में दर्शन नहीं किया. इसलिए विधानसभा अध्यक्ष को चाहिए कि राज्य सरकार को निर्देश दें कि इस बारे में भ्रम को दूर करे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …