Home / Odisha / बंद नहीं होगी टीटीपीएस, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने दिया आश्वासन

बंद नहीं होगी टीटीपीएस, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने दिया आश्वासन

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पत्र पर दिया आश्वासन

  • तालचेर थर्मल विद्युत केन्द्र के तीसरे चरण के विस्तार को त्वरान्वित करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने दिया आश्वासन – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर. तालचेर थर्मल बिजली केन्द्र (टीटीपीएस) के तीसरे चरण के विस्तार में तेजी लायी जाएगी तथा भविष्य़ में इस परियोजना को बंद नहीं किया जाएगा. केन्द्रीय़ ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने यह आश्वासन दिया है. केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री सिंह को पत्र लिखा था. पत्र लिखने के बाद इस बारे में टेलीफोन पर बातचीत भी की. इस दौरान सिंह ने उन्हें यह आश्वासन दिया.

प्रधान ने कहा कि सिंह ने उन्हें कहा कि यदि राज्य सरकार आवश्यक सहयोग देती है, तो एक नया थर्मल बिजली केन्द्र की भी स्थापना केन्द्र सरकार करेगी. प्रधान ने इसके लिए उनके प्रति आभार जताया है.

Share this news

About admin

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …