Home / Odisha / कटक के लापता छात्र का शव भुवनेश्वर के एक होटल में मिला

कटक के लापता छात्र का शव भुवनेश्वर के एक होटल में मिला

भुवनेश्वर. कटक के लापता एक छात्र का शव राजधानी भुवनेश्वर स्थित एक होटल से बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के शैलश्री विहार इलाके में बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में इस युवक का शव होटल के कमरे से बरामद किया गया. खबरों के अनुसार, पुलिस ने होटल के कमरे को खोला और युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान अभिषेक कुमार नायक के रूप में की गई है, जो कटक जिले में सदर पुलिस की सीमा के तहत उराली इलाके से है. वह वाणिज्य संकाय का तीसरे वर्ष का छात्र था.

सूत्रों के मुताबिक वह 22 मार्च से लापता था, लेकिन अभिषेक पिछले कुछ दिनों से गेस्टहाउस सह होटल में रह रहा था. सूत्रों ने दावा किया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग में भी शामिल था.

अभिषेक के परिवार की गुमशुदगी की शिकायत के अनुसार, 22 मार्च को शाम 5 बजे ओएमपी चौक गया था, जहां खुद के एक ट्रक के ड्राइवर को पैसे सौंपने के बाद वापस घर नहीं लौटा. परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है.

उधर, पुलिस को संदेह है कि जहर खाने से युवक की मौत हुई. अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मौत के वास्तविक कारण को स्थापित करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …