Home / Odisha / लायंस क्लब आफ़ कटक पर्ल ने की सद्भावना रैली में गांधी जी की झांकी पर पुष्प वर्षा

लायंस क्लब आफ़ कटक पर्ल ने की सद्भावना रैली में गांधी जी की झांकी पर पुष्प वर्षा

कटक.  गांधीजी की कटक यात्रा के सौ वर्ष पूरे होने पर सांसद भर्तृहरि मेहताब के नेतृत्व में कटक में विभिन्न रास्तों से होते हुए कल सद्भावना रैली निकाली गई. इसमें सभी पार्टी और सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया. इस रैली में गांधीजी की मनोरम झांकी विशेष रूप से मुख्य केंद्रबिंदु रही. इस दौरान लायंस कटक पर्ल द्वारा नया सड़क सम्पत्ति कलेक्शन के सामने रैली में चलने वाले सभी लोगों की भीषण गर्मी में ग्लूकोज पानी देकर सेवा की गयी और गांधीजी की मूर्ति पर फूलों की बारिश की गई. यह कार्य लायन सम्पत्ति मोड़ा के नेतृत्व में लायन नीलम मोड़ा, लायन शालिनी लखोटिया एवं कल्पना जैन के सहयोग से किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …