Home / Odisha / मालकानगिरि में नौ दिनों तक नाइट कर्फ्यू लागू

मालकानगिरि में नौ दिनों तक नाइट कर्फ्यू लागू

मालकानगिरि. मालकानगिरि जिले में नौ दिनों के लिए नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने 23 मार्च (मंगलवार) से 31 मार्च (बुधवार) तक मालकानगिरि जिले में रात में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की. जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कहा गया है कि नौ दिनों के दौरान रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक आवश्यक गतिविधियों के अलावा व्यक्ति की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. बड़यात्रा, दोल यात्रा और होली का पवित्र त्योहार करीब आ रहा है. लोग आमतौर पर त्योहारों को मनाने के लिए एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं. इस दौरान मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के मानदंडों का आमतौर पर पालन नहीं किया जाता है. इस तरह की भीड़ में कोरोना वायरस के फैलाने की संभावना अधिक होती है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …