Home / Odisha / शिशिर सरस मेले का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शिशिर सरस मेले का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

भुवनेश्वर। पंचायतीराज व पेयजल विभाग के अधीन संस्था ओरमास द्वारा आयोजित शिशिर सरस मेले का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मेले में शामिल स्वयं सहायिका समूहों के स्टालों को देखा व उनकी प्रशंसा की। उद्घाटन कार्यक्रम में विभागीय मंत्री प्रताप जेन, विज्ञान मंत्री अशोक पंडा, विधायक अनंत नारायण जेना, सुशांत कुमार राउत  व विभाग के सचिव देवरंजन कुमार सिंह उपस्थित थे। इस बार के मेले में कुल 300 स्टाल हैं। मेले को प्लास्टिक व पोलीथिन मुक्त रखा जाने का निर्णय किया गया है। इस बार मेले में 25 प्रदेश शामिल हो रहे हैं। इस मेले में 12 स्टालों में फूड कोर्ट खोला गया है।

इसमें 8 राज्य जैसे बिहारगुजरातमहाराष्ट्रतेलंगानाछत्तीसगढ़झारखंडहरियाणा व केरल के  पारंपारिक खाद्य सामग्री के साथ ओडिशा के खाद्य सामग्री भी लोगों के लिए उपलब्ध है। इसी तरह राज्य तथा राज्य बाहर की पोशाक व हैंडलूम सामग्री को लेकर एक फैशन शो का भी आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक संध्या में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शास्त्रीय नृत्यसंगीत,लोकनृत्य व व्यंग का लोग  आनंद ले सकेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …