Home / Odisha / मो कालेज अभियान के वेब पोर्टल का उदघाटन आज

मो कालेज अभियान के वेब पोर्टल का उदघाटन आज

संबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस कालेज में आयोजित विशेष बैठक में मो कालेज अभियान के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। कालेज के अध्यक्ष हरिशंकर साहू की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में कालेज के पुरातन छात्र जयशंकर मिश्र एवं परवेज अली खान समेत कालेज के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि रविवार की अपराहन चार बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मो कालेज अभियान के वेब पोर्टल का उदघाटन करेंगे। जयशंकर मिश्र एवं परवेज अली खान ने कालेज के सभी पुरातन छात्रों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक में डा. श्याम भोई, डा. रघुमणी नायक एवं अध्यापक हरिहर मल्लिक समेत अन्य लोगों ने भी अपना मत रखा।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …