Home / Odisha / सभी पंजीकृत किसानों का धान 31 मार्च तक खरीद लिया जाएगा: विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी

सभी पंजीकृत किसानों का धान 31 मार्च तक खरीद लिया जाएगा: विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी

  • पिछले साल की तुलना में इस साल 18 प्रतिशत अधिक धान की हो चुकी है खरीददारी

  • मंत्री के जवाब से असंतुष्ट

भुवनेश्वर. राज्य में धान खरीदी जारी है। वर्तमान समय तक 61 लाख 24 हजार मैट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। 31 मार्च तक सभी पंजीकृत योग्य किसानों से धान खरीदने के लिए सरकार ने लक्ष्य रखा है। धान खरीदी को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी खाद्य आपूर्ति एवं समवाय मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वांई ने विधानसभा में दी है।मंत्री ने कहा है कि विगत खरीफ ऋतु की तूलना में 18 प्रतिशत अधिक धान खरीदा गया है। पंजीकृत योग्य किसानों को धान में बेचने में कोई असुविधा ना हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया हुआ है। विभिन्न जिले में धान खरीदी को लेकर समस्या सामने आ रही है। उसकी जांच की जा रही है। टोकन में फर्जीवाड़ा कर धान बेचने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पंजीकृत योग्य किसान धान बेचने से वंचित नहीं होंगे। यदि कहीं से कोई शिकायत है और विधायक उस पर ध्यान आकर्षित करेंगे तो फिर हम उसका समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। मंत्री ने कहा है कि इस साल खरीफ ऋतु में अभी तक 11 लाख 50 हजार किसानों से सरकार ने धान खरीदा है। पिछले साल इस समय के दौरान किसानों की संख्या 9 लाख 30 हजार थी।यहां उल्लेखनीय है कि सर्वदलीय बैठक में लिए गए निर्णय के तहत आपूर्ति मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वांई ने सदन में आज धान संग्रह को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। हालांकि मंत्री के जवाब पर नाराजगी जाहिर करते हुए आज भी भाजपा के विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …