Home / Odisha / पूर्व तट रेलवे महाप्रबंधक ने संबलपुर का दौरा किया

पूर्व तट रेलवे महाप्रबंधक ने संबलपुर का दौरा किया

संबलपुर। पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक विद्याभूषण ने बुधवार को जरपाड़ा-संबलपुर अनुभाग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उंनके साथ संबलपुर रेल मंडल प्रबंधक प्रदीप कुमार समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबलपुर दौरे के दौरान विद्याभूषण ने रेलवे कालोनी, रेलवे पुल, समपार फाटक, विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्य, रेलवे स्टेशन में जनता को दी जा रही सुविधा एवं सहूलियत, रेलवे ट्रैक, लेबल क्रासिंग आदि का बारिकी से जायजा लिया। साथ ही बइंडा, हंडपा, रेढ़ाखोल एवं संबलपुर रेलवे स्टेशन को मुआएना भी किया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …