Home / Odisha / अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति, कटक इकाई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति, कटक इकाई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आयोजित

  •  गरीब कन्याओं का विवाह कराने और महिला सशक्तिकरण बढ़ावा देना का हुआ निर्णय

कटक. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति, कटक इकाई द्वारा आहूत प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई. कार्यकारिणी गठन के बाद से ही कोरोना काल के कारण आजतक कोई बैठक नहीं हो पाई थी. इस बैठक में नियमित कार्यों के अलावा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये, जिसमें कम से कम दो गरीब कन्याओं का विवाह कराना, पांच जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का आवंटन करना और नियमित रूप से महीने में कम से कम एक बैठक करना तय किया गया.
कटक इकाई अध्यक्ष संतोषी चौधरी, सचिव इति पोद्दार, उपाध्यक्ष, सिद्धार्थिनी टिबड़ेवाल, कोषाध्यक्ष आरती अग्रवाल, सह सचिव सुनिता सिंधी, अर्चना चौधरी, पूजा गुप्ता, संतोष अग्रवाल, आशा पाटोदिया, मीरा अग्रवाल, मीरा देवी, कौशल्य मोड़ा, मीना अग्रवाल इत्यादि सदष्यों की इस बैठक में उपस्थिति रही. बैठक के बाद हम सभी बहनों ने मिलकर फूलों की होली खेली. सभी ने कुछ गेम खेले, सभी को फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड में पुरस्कृत किए और नाच-गान के अनेक रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लिया और खूब मस्ती की.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …