Home / Odisha / राजधानी में ट्रांस्फार्मर फटने से पिता और पुत्र समेत चार गंभीर

राजधानी में ट्रांस्फार्मर फटने से पिता और पुत्र समेत चार गंभीर

भुवनेश्वर. बुधवार को भुवनेश्वर में एक फूड स्टॉल के पास बिजली का ट्रांस्फार्मर फटने से पिता और पुत्र समेत चार लोगों की गंभीर रूप से जख्मी हो गए. कथित तौर पर सभी घायल व्यक्ति चद्रशेखरपुर में ओमफेड संयंत्र के सामने फूड स्टॉल पर काम करते हैं. उन्होंने सुबह काम शुरू किया था कि ट्रांस्फार्मर में विस्फोट हो गया और फूड स्टॉल में आग लग गई.ट्रांस्फार्मर से तेल उन पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पास के स्टॉल मालिकों ने पुलिस और दमकल कर्मियों को सूचित किया. इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया गया. सभी घायलों को कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …