Home / Odisha / पेड़ ऊपर गिरने से एक की मौत, नर्वस होकर दूसरा गंभीर

पेड़ ऊपर गिरने से एक की मौत, नर्वस होकर दूसरा गंभीर

बालेश्वर. जिले में आज सोरो थाना क्षेत्र के सिमुलिया गांव में ताड़ का पेड़ ऊपर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, सनातन पुहान के आंगन में एक ताड़ का पेड़ था. इसे महेंद्र महलिक नामक एक व्यक्ति काट रहा था. इस दौरान पेड़ का एक हिस्सा दुर्घटनावश पास के गोपीनाथपुर गांव के पुरिया महलिक पर गिर गया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान घटना को देखने कारण पेड़ काटने वाले महेंद्र महलिक कथित तौर पर नर्वस हो गया, जिससे वह गंभीर हो गए. उनको सोरो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …