Home / Odisha / कार से 45 किलोग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

कार से 45 किलोग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

  •  बौद्ध से रांची ले जाने की थी तैयारी

संबलपुर। मंगलवार को रेंगाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने गणेशनगर के पास छापामारकर कार संख्या जे एच 01 भी 1223 से 45 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजा बौद्ध जिला के अंतरिम इलाकों से लोड किया गया था और उसे रांची ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को थाना ले जाया गया है वहांपर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी बातूला गंगाधर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम सुराग दिया है। जिसके बलपर पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है, बहुत जल्द कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। जिसके बाद मामले की विस्तृत जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। खबर लिखे जानेतक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …