Home / Odisha / बीएमसी का बढ़ा होल्डिंग टैक्स स्थगित, लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने लिया निर्णय

बीएमसी का बढ़ा होल्डिंग टैक्स स्थगित, लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने लिया निर्णय

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम द्वारा बढ़ाया गए होल्डिंग टैक्स को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है. लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह निर्णय लिया है. शहरी विकास मंत्री प्रताप जेना ने पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुराने दर पर होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा.

उन्होंने कहा कि कीमत बढ़ने के कारण कर बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. इस संबंध में हाईकोर्ट में भी एक मामला है. लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के निर्णय आने तक टैक्स स्थगित रखने का निर्णय किया है. उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रहे थे.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …