Home / Odisha / ओडिशा-आंध्र प्रदेश की सीमा पर हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर

ओडिशा-आंध्र प्रदेश की सीमा पर हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर

नवरंगपुर. ओडिशा-आंध्र प्रदेश की सीमा पर सोमपेटा के पास सोमवार को एक टिप्पर से टकरा जाने से एक बस के सहायक की मौत हो गई और पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. निजी बस नवरंगपुर से भुवनेश्वर जा रही थी, इसी दौरान सोमपेटा के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी.

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया, लेकिन तब तक गंभीर चोट लगने के कारण बस के सहायक ने दम तोड़ दिया. अन्य पांच घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बीच हादसे की जानकारी पाते ही नवरंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हासदे के कारण बस को काफी नुकसान पहुंचा है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …