Home / Odisha / ओडिशा में कक्षा आठवीं तक बिना परीक्षा मिलेगा प्रमोशन, जून से होगा नया सत्र  

ओडिशा में कक्षा आठवीं तक बिना परीक्षा मिलेगा प्रमोशन, जून से होगा नया सत्र  

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना को लेकर कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले वाले सभी छात्र-छात्राओं को इस बार बिना परीक्षा के ही क्लास प्रमोशन प्रदान किया जाएगा. साथ ही नये सत्र की शुरुआत जून महीने से हो सकती है.

विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में विधिवत निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन यह एक तरह से तय है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में अब स्कूल खोलना संभव नहीं है. अतः इस साल भी बिना परीक्षा के पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को अगली कक्षा में उत्तीर्ण किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का क्लासें लग रही है. इसलिए उनका ऑफलाइन में परीक्षा कराया जाएगा.

आगामी अप्रैल माह से स्कूल खुलेगा या नहीं इस पर किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र को जून माह से प्रारंभ किया जा सकता है. इसको लेकर विचार-विमर्श चल रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …