Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा में हंगामा, नहीं चल सका प्रश्नकाल

ओडिशा विधानसभा में हंगामा, नहीं चल सका प्रश्नकाल

भुवनेश्वर. शनिवार को भी किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने हंगामा किया. इधर, सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने वाले विधायक सुभाष पाणिग्रही से क्षमा मांगने की मांग को लेकर हंगामा किया गया. इस कारण विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पत्र सदन को 11:30 बजे तक स्थगित कर दिया. इस कारण प्रश्नकाल का कार्यक्रम नहीं हो सका.

शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई कार्यवाही प्रारंभ होते ही विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा कर सदन के मध्य में आ गए और नारेबाजी करने लगे. वे किसानों से धान की खरीद ना किए जाने के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे थे. इसी बीच सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा कि लोगों ने समस्याओं की चर्चा के लिए विधायकों को सदन में भेजा है. आत्महत्या करने के प्रयास के लिए नहीं. ऐसे में भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही ने जो कल आत्महत्या करने का प्रयास किया. उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था या पार्टी का निर्णय. उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा विधायक क्षमा याचना नहीं कर लेते तब तक सदन नहीं चल सकता. यह कहते हुए सत्तापक्ष के विधायक भी सदन के बीच में आ गए और नारेबाजी करने लगे. इसे ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को 11:30 बजे तक स्थगित कर दिया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …