Home / Odisha / कटक में फिर से शुरू हुआ कोविद टेस्टिंग शिविर, आरटीपीसीआर टेस्टिंग पर अहमियत

कटक में फिर से शुरू हुआ कोविद टेस्टिंग शिविर, आरटीपीसीआर टेस्टिंग पर अहमियत

कटक. कटक जिले में काफी दिनों से आरटीपीसीआर टेस्टिंग शिविर को बंद कर दिया गया था। हालांकि एक कोरोना टेस्टिंग के लिए एक दो जगह पर शिविर चल रहा था। लेकिन वहां पर बहुत ही कम टेस्टिंग की जा रही थी और केवल एंटीजन टेस्ट ही वहां किया जा रहा था। लेकिन दिन-ब-दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने हेतु अब शुक्रवार से ही आरटीपीसीआर टेस्टिंग को अधिक व्यापक जिला प्रशासन की और से की गई है। यह जानकारी जिला कोविद नोडल अधिकारी की ओर से दी गई है।
बड़ांबा ब्लॉक के बिंघाणिमा में एक साथ 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वहां पर अब जिले के अधिकारी पहुंचकर उनका कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के साथ-साथ उन मरीजों की आरटीपीसीआर टेस्ट करने में जुट गए हैं। हालांकि देश के 6 राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने हेतु वह कटक में भी फिर से कुछ कुछ मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के पश्चात जिला प्रशासन की ओर से तमाम एतिहात बरता जा रहा है। उसी के तहत अब आरटीपीसीआर टेस्टिंग शिविर को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है और शिविर में खास तौर पर आरटीपीसीआर टेस्टिंग के ऊपर जोर दिया जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …