Home / Odisha / ओडिशा में भीषण गर्मी और जंगलों की आग ठंड करेंगे इंद्रदेव
मौसम

ओडिशा में भीषण गर्मी और जंगलों की आग ठंड करेंगे इंद्रदेव

  • मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी, पीली चेतावनी जारी

भुवनेश्वर. राज्य में भीषण गर्मी और जगंलों में लगी आग के बीच मौसम विभाग ने राहत की भविष्यवाणी की है. भगवान इंद्रदेव भीषण गर्मी और जंगलों में लगी आग को ठंडा करेंगे.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की. आईएमडी के अनुसार, झारखंड और पड़ोस पर चक्रवाती परिसंचरण मतलब समुद्र तल से0.9 किमी से अधिक में फैला हुआ है. इसी तरह, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और पड़ोस में स्थित है और यह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है. इसके प्रभाव के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में 14 मार्च तक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

आज केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, गजपति, गंजाम और कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कल दूसरे दिन बरगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, कोरापुट और नवरंगपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दूसरे दिन के लिए झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, अनुगूल, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर और भद्रक जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए पीली चेतावनी जारी की गयी है.

तीसरे दिन सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, झारसुगुड़ा, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, गजपति और गंजाम जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …