Home / Odisha / ओडिशा के अतीत के गौरव को लौटाने के लिए बीजू बाबू कर रहे थे काम – नवीन

ओडिशा के अतीत के गौरव को लौटाने के लिए बीजू बाबू कर रहे थे काम – नवीन

भुवनेश्वर. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 105वीं जयंती पर बीजू जनता दल के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया. इस अवसर पर बीजद के मुखिया तथा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि बीजू पटनायक ओडिशा के पुराने गौरव को लौटा कर फिर से शिखर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि सेवा व स्वाभिमान उनका ध्येय था. आज बीजद का वही ध्येय है. यही कारण है कि बीजद ओडिशा के लोगों का प्रिय पार्टी रही है और आगामी दिनों में भी रहेगी. उन्होंने कहा कि गांव में कच्चे घर पक्के बन रहे हैं. पानी, बिजली पहुंचने के बाद घर उजाला दिख रहा है. लोगों के मुंह पर खुशी दिख रही है. महिलाएं पंचायत कार्यालय में बैठ कर विकास के बारे में सोच रही हैं. मिशन शक्ति से जुड़ी माताएं कर्ज लेकर व्यापार कर रही हैं और अपने परिवार में समृद्धि ला रही हैं. युवाओं का सपना साकार हो रहा है. बीजू बाबू का चिंतन साफ झलक रहा है. हमें और भी रास्ते तय करने हैं. हमें और अधिक कार्य करने हैं. पटनायक ने सभी को साथ मिल कर विकसित ओडिशा के संकल्प लेने के लिए आह्वान किया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …