Home / Odisha / हाथी के कुचलने के कारण महिला की मौत

हाथी के कुचलने के कारण महिला की मौत

भुवनेश्वर । अनुगूल जिले के पुरुणाकोट वन रेंज के अंदर गोपालपुर गांव के पास हाथी ने एक महिला को कुचल दिया है। मृतक महिला का नाम जयती वीर है तथा वह 40 साल की थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयती मंगलवार की सुबह अपने घर से बाहर निकली थी। खाद्य की तलाश में उनके गांव में प्रवेश कर गये एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई है। इस बारे में सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद करने के साथ-साथ पोस्टमार्टम करने के लिए अनुगूल भेजा है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …