भुवनेश्वर : किडनी चोरी मामले में अपोलो अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने के साथ पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने एवं अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए मानव अधिकार आयोग द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री नव दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि घटने की विस्तार से जांच करने के लिए विभाग को निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में बरगढ़ जिला के अनिल कुमार स्वामी की किडनी को गैरकानूनी ढंग से उनके पड़ोसी राघव राम दोरा के शरीर में अपोलो अस्पताल में प्रतिरूपण किया गया था। इसे लेकर 2016 में अनिल ने बरगढ़ टाउन थाना में शिकायत की थी। इसके बाद मानवाधिकार कर्मी अखंड ने इस संदर्भ में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास पिटीशन दाखिल किया था। आयोग ने अगस्त महीने में अपोलो अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने के साथ पीड़ित परिवार को 2 लाख क्षतिपूरण प्रदान करने के लिए सरकार को निर्देश दिया था।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
