Home / Odisha / श्री चतुर्भुज माता भक्त मंडल कटक का आठवां वार्षिक महोत्सव आयोजित

श्री चतुर्भुज माता भक्त मंडल कटक का आठवां वार्षिक महोत्सव आयोजित

  •  स्थानीय भजन कलाकारों के भजनों से भक्त हुए मंत्रमुग्ध

शैलेश कुमार वर्मा,कटक

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चतुर्भुज माता भक्त मंडल कटक द्वारा बालू बाजार स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर के प्रांगण में चतुर्भुज माता का आठवां वार्षिक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं आनंदमय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य यजमान अशोक बाजोरिया द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया. वहीं कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राधेश्याम गनेरीवाल एवं सचिव नरेश गनेरीवाल के नेतृत्व में किया गया.

स्थानीय भजन कलाकार दीपक बाजोरिया के नेतृत्व में पप्पू सांगानेरिया, यशवंत चौधरी, गौरव, निर्मल पुरवा, कमल वशिष्ठ, मुरारी अग्रवाल, रिद्धि सिद्धि, मोनाली, शंभू प्रकाश, सोनू आदि भजन कलाकारों ने एक पर एक भजन प्रस्तुत कर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्त जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया. श्रोता भजनों का आनंद उठाते हुए झूम उठे. अंत में माता की आरती कर प्रसाद सेवन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक बाजोरिया, अनिल बाजोरिया, प्रदीप बाजोरिया, दीपक बाजोरिया, राजेश बाजोरिया, सज्जन बाजोरिया, मनोज बाजोरिया, कमलेश गनेरीवाल एवं प्रदीप पंसारी का सराहनीय योगदान रहा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …