Home / Odisha / पुरी में पेट्रोल पंप के मालिक पर गोलीबारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुरी में पेट्रोल पंप के मालिक पर गोलीबारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुरी-पुरी जिले के सत्यवादी पुलिस थाना क्षेत्र के सोमेश्वरपुर चौक पर बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट करने का प्रयास किया तथा इसके  मालिक पर गोली चलायी। इस हमले में पेट्रोल पंप मालिक श्रीकांत रथ गंभीर रुप से घायल हो गये हैं तथा उन्हें भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार होकर उनके पेट्रोल पंप से लूट करने का प्रयास किया। पेट्रोल पंप के मालिक ने इसको रोकने का प्रयास किया। इस कारण बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गंभीर स्थिति में श्री रथ को एम्स में भर्ती कराया गया है। इस बारे में सूचना प्राप्त करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है । पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …