भुवनेश्वर – बालेश्वर से भद्रक के बीच जाते समय एक निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के टूट जाने के कारण इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार दोपहर को यह घटना घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभारामपुर ओवरब्रिज के रुप में जाने जाने वाले इस ओवरब्रिज में छह बीम लगने थे। आज अंतिम बीम लगाके समय पहला बीम गिर गया। इस कारण अन्य बीम भी झूक गये हैं। इस कारण अनेक बिजली के तार भी तितर बितर हो गये हैं। इस हादसे के बाद रेलवे विभाग के इंजीनियर, अधिकारी व अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर इसे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। रेलवे की सामग्री इधर-उधर पड़े रहने के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इसमें आवाजाही रोक दी गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बीम क्यों गिरा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस मार्ग पर आवाजाही को सामान्य करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
