Home / Odisha / स्वास्थ्य कर्मचारी एवं फ्रंट कोरोना योद्धा को सरकार की चेतावनी: कोरोना टीका नहीं लगवाए तो फिर नहीं मिलेगा सरकारी सुविधा का लाभ

स्वास्थ्य कर्मचारी एवं फ्रंट कोरोना योद्धा को सरकार की चेतावनी: कोरोना टीका नहीं लगवाए तो फिर नहीं मिलेगा सरकारी सुविधा का लाभ

भुवनेश्वर. कोरोना टीका लगवाने में आना-कानी कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी एवं फ्रंट कोरोना योद्धाओं को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना टीका ना लगवाने पर उन्हें सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। मुफ्त चिकित्सा या फिर मृत्यु के बाद परिवार को मिलने वाली सहायता राशि भी नहीं दी जाएगी। इस संदर्भ में सभी जिलाधीशों एवं महानगर निगम को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सचिव ने अवगत करा दिया है। प्रदेश में अब तक 85 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका दिया जा चुका है।
यहां उल्लेखनीय है कि टीकाकरण के मामले में ओड़िशा देश में दुसरे स्थान पर है। हालांकि आज भी कई स्वास्थ्य कर्मचारी पंजीकरण करने के बाद भी टीका नहीं लगवा रहे हैं। सूची के अनुसार केन्द्र से टीका मिल रहा है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि सम्पूर्ण टीका का विनियोग ना होने पर हम प्रभावित होंग। टीका ना लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी अपने इलाके के लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …