Home / Odisha / ओड़िशा में 18 मई से शुरू होगी प्लस-2 परीक्षा, 12 जून को होगी खत्म

ओड़िशा में 18 मई से शुरू होगी प्लस-2 परीक्षा, 12 जून को होगी खत्म

भुवनेश्वर. महामारी कोरोना के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एवं परीक्षा दोनों प्रभावित हुई है।महामारी कम होने के बाद सरकार ने पहले प्लस-2 एवं 10वीं कक्षा के लिए स्कूल खोला और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा शिक्षा विभाग की तरफ से कर दी गई है।
राज्य शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई से प्लस-2 परीक्षा शुरू होगी जो कि 12 जून तक चलेगी। कला, विज्ञान तथा वाणिज्य विभाग के लिए परीक्षा इस तिथि में होगी। धंधामूलक (रोजगार आधारित) विषय की परीक्षा 28 मई से शुरू होगी। यहां उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेशिका परीक्षा पर महत्व देते हुए विज्ञान विभाग की परीक्षा को जल्द खत्म करने को विभाग की तरफ से व्यवस्था की गई है। इस साल विज्ञान विभाग में अंग्रेजी के बदले फिजिक्स की परीक्षा पहले होगी। इससे पहले कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए प्लस-2 परीक्षा के लिए अलग से रणनीति बनाए जाने की बात भी शिक्षा विभाग की तरफ से कही गई है। कोरोना का प्रकोम कम होते ही प्लस-2 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को शुरू कर दिया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …