Home / Odisha / राष्ट्रीय मच्छर अनुसंधान केन्द्र को राउरकेला से रांची ले जाने का मुद्दा विधानसभा में उठा

राष्ट्रीय मच्छर अनुसंधान केन्द्र को राउरकेला से रांची ले जाने का मुद्दा विधानसभा में उठा

भुवनेश्वर. राष्ट्रीय मच्छर अनुसंधान केन्द्र को राउरकेला से रांची स्थानांतरित किये जाने का मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में उठा. बीजद विधायक किशोर मोहंती ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए राज्य सरकार से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की.

मोहंती ने कहा कि गत जनवरी माह में राष्ट्रीय मच्छर अनुसंधान केन्द्र को राउरकेला से रांची स्थानांतरित किया गया है. यह ओडिशा के लिए अत्यंत चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे राज्य से अनेक केन्द्रीय संस्थाओं को ओडिशा के बाहर लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में मलेरिया के मरीजों में 11.8 प्रतिशत ओडिशा से हैं. राज्य में मलेरिया के प्रकोप को ध्यान में रखकर 1986 में इस संस्थान को गंजाम में स्थापित किया गया था. बाद में 1988 में उसे राउरकेला में लाया गया था. उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार को पत्र लिखकर विरोध व्यक्त करना चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …