Home / Odisha / कटक में श्री गोपीनाथ जी मंदिर में फूलों की होली 27 मार्च को

कटक में श्री गोपीनाथ जी मंदिर में फूलों की होली 27 मार्च को

  • पहली बार श्री सत्यनारायणजी ठाकुर, श्री गोविंद देवजी ठाकुर एवं श्री श्याम बाबा मंदिर के ठाकुरजी पधारकर बढ़ायेंगे कार्यक्रम शोभा

सुधाकर कुमार शाही, कटक

यहां के नयासड़क स्थित श्री गोपीनाथ जी मंदिर में भक्ति की एक शाम-प्रभु के नाम फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च, दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे से रात्रि आठ बजे तक होगा. इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी की कटक के तीन मंदिरों, श्री सत्यनारायणजी ठाकुर, श्री गोविंद देवजी ठाकुर एवं श्री श्याम बाबा मंदिर के ठाकुरजी अपने-अपने स्थान से विमान के जरिये यहां पधारेंगे. यहां पर उनकी भव्य स्वागत आरती होगी. यह आरती श्री गोपीनाथ जी मंदिर के पुजारी श्री सुभाष शर्मा करेंगे. इसके बाद तीनों ठाकुरों को मंदिर में विराजमान कराया जायेगा. फिर चार ठाकुरों की पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन के बीच फूलों की होली शुरू होगी. यह कार्यक्रम दिनांक 27 मार्च को शाम 4:00 बजे से रात्रि आठ बजे तक ही होगा. उल्लेखनीय है कि इसका आयोजन श्री गोपीनाथ जी मंदिर मारवाड़ी समिति की तरफ से किया जा रहा है. इस दौरान भक्तों के लिए होली पर पकाये जाने वाले पारंपरिक व्यंजन, केसरिया ठंडाई उपलब्ध होगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक की जिम्मेदारी अशोक कुमार कमानी को सौंपी गयी है. श्री गोपीनाथ जी मंदिर मारवाड़ी समिति की तरफ से अध्यक्ष सज्जन कुमार केजरीवाल, सचिव किशन कुमार मोदी, कोषाध्यक्ष महेश कुमार मोदी ने लोगों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर भक्ति का आनंद लें. यह जानकारी कमेटी के सूचना अधिकारी कैलाश प्रसाद सांगनेरिया ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …