Home / Odisha / मालकानगिरि में लैंडमाइन विस्फोट में बीएसएफ के जवान गंभीर रुप से घायल

मालकानगिरि में लैंडमाइन विस्फोट में बीएसएफ के जवान गंभीर रुप से घायल

मालकानगिरि. जिले में लैंडमाइन विस्फोट में बीएसएफ का एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया है. उनके पैर में चोट लगी है तथा उन्हें मालकानगिरि जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जवान का नाम धर्मेन्द्र साहू है तथा वह 160 बीएसएफ बटालियन के जवान हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह आज भी बीएसएफ के जवान तलाशी अभियान पर निकले थे. जिले के माथिली प्रखंड के कर्तनपली के पास गोगपदर गांव के निकट यह लैंडमाइन विस्फोट हुआ है. नक्सलियों द्वारा यह लैंडमाइन बिछायी गयी थी. घायल जवान को तत्काल मालकानगिरि जिला मुख्य़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …