Home / Odisha / विजिलेंस टीम ने उलुंडा के एक गोदाम में छापामारा

विजिलेंस टीम ने उलुंडा के एक गोदाम में छापामारा

  •  नौ हजार 470 लीटर पीडीएस किरोसीन जब्त, गोदाम मालिक समेत दो गिरफ्तार

राजेश बिभार, संबलपुर
विजिलेंस विभाग की विशेष टीम ने सोनपुर जिले के उलुंडा ब्लॉक स्थित पतरापाली गांव स्थित एक गोदाम में छापामारकर 9 हजार 470 लीटर पीडीएस किरोसीन बरामद किया है। बताया जाता है कि जन वितरण प्रणाली के तहत मुहैया कराए गए पीडीएस किरोसीन को गोदाम में अवैध रूप से रखा गया था। विजिलेंस अधिकारियों ने गोदाम मालिक मोहम्मद अब्बास खान उर्फ राजू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अन्य आरोपी का नाम शिवचरण साहू बताया गया है। मोहम्मद अब्बास खान उर्फ राजू हीराकुद का रहनेवाला है। संबलपुर विजिलेंस एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि इस कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के विषय में जानकारी मिली है। विभाग के अधिकारी गंभीरता से इस मामले की जांच कर रहे हैं, बहुत जल्द मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। खबर लिखे जानेतक जांच की प्रक्रिया जारी थी।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …