Home / Odisha / जामपाली – दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

जामपाली – दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

तन्मय सिंह, राजगांगपुर

स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को धर-दबोचा है. राजगांगपुर थाना अंतर्गत जामपाली में स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर उचक्कों ने 17 फरवरी की रात दुकान के भीतर मौजूद सारा सामान लेकर फरार हो गया था. 18 फरवरी को जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख तत्काल थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास में जुटी थी. आज 19 फरवरी को चोरी के मामले में संलिप्त एक आरोपी को दबोच लिया. आरोपी की पहचान जामपाली निवासी गोपी माझी (30) के रूप में बतायी गयी है. इस चोरी के मामले में संलिप्त और भी कुछ आरोपी हैं, जो अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं. पुलिस का दावा है जल्द बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. पकड़े गए आरोपी गोपी माझी को कोर्ट भेज दिया गया है. एक हफ्ते के भीतर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए शहर में बढ़ती चोरी की वारदात में लगाम लगाते हुए दस आरोपियों को पकड़कर कोर्ट चालान किया है.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …