भुवनेश्वर – सेसु के निजीकरण के खिलाफ ओडिशा प्रदेश बिजली श्रमिक-कर्मचारी- इंजीनियर एकता मंच आगामी 30 दिसंबर को ओडिशा बिजली नियामक आयोग (ओईआरसी) का घेराव करेगा। मंच के पदाधिकारी जतीन्द्र कुमार राय व ब्रह्मप्रकाश पाइकराय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के बिजली युटिलिटी संस्था (सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई युटिलिटी आफ ओडिशा लिमिटेड) सेसू का निजीकरण कर दिया जाना श्रमिक व उपभोक्ता विरोधी कदम है। मंच इसका विरोध करती है। इस विरोध को आगे बढ़ाने के लिए आगामी 30 को यह घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व टाटा पावर से सेसु का अधिग्रहण कर लिय़ा था। इस अधिग्रहण के बाद टाटा पावर के पास 51 प्रतिशत व राज्य सरकार के पास 49 प्रतिशत शेयर रह गया है। इसके बाद अब आगामी दिनों में सेसु के अधीन आने वाले पांच विद्युत सर्कल जैसे भुवनेश्वर-1 व 2, कटक, पारादीप, ढेंकानाल ( ओडिशा के तटीय 9 जिले व जाजपुर जिले के 45 पंचायत) आयेंगे तथा इन स्थानों पर टाटा पावर विद्युत वितरण व खुदरा आपूर्ति लाइसेंस हासिल करेगी। सेसु वर्तमान में राज्य के इन पांच सर्कलों में लगभग 25 लाख उपभोक्ताओं को बिजली प्रदान कर रही है। आगामी दिनों में टाटा पावर इन इलाकों में बिजली वितरण व आपूर्ति का कार्य करेगी।
Home / Odisha / सेसु के निजीकरण के खिलाफ राज्य बिजली श्रमिक-कर्मचारी- इंजीनियर एकता मंच का आंदोलन 30 को
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
