Home / Odisha / नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में हिन्दू जागरण मंच का प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में हिन्दू जागरण मंच का प्रदर्शन

भुवनेश्वर। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में हिन्दू जागरण मंच के भुवनेश्वर शाखा द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ आगामी दिनों में पूरे देश में एनआरसी लागू करने की मांग की। इसका नेतृत्व हिन्दू जागरण मंच के भुवनेश्वर शाखा के संयोजक दीपक कुमार जेना ने किया। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री जेना ने कहा कि धार्मिक आधार पर देश का विभाजन हुआ था। देश के विभाजन के बाद वहां रह रहे अल्पसंख्य़कों के लिए नेहरु-लियाकत पैक्ट हुआ था। पाकिस्तान ने इस पैक्ट का पालन नहीं किया और वहां इस कारण वहां अल्पसंख्यक लोग धार्मिक आधार से उत्पीड़न के  शिकार होने के बाद अल्पसंख्यक भारत आये हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक से तीन पड़ोसी इसलामी देशों से आये हुए अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिल सकेगी तथा वे  सम्मान के साथ जी सकेंगे। ये लोग तीन इसलामी देशों में नर्क की जिंदगी जी रहे थे। इस अधिनियम से किसी का नागरिकता नहीं जाने वाली है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम की आड़ में कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं तथा हिंसा व आगजानी करने पर उतारु हैं। हिन्दू जागरण मंच मांग करती है कि ऐसे तत्वों पर कड़ाई से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में देश की सुरक्षा को ध्यान में रख कर एनसीआर भी लाया जाए।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …