Home / Odisha / बरंगामाल पंचायत के पीईओ के दो ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

बरंगामाल पंचायत के पीईओ के दो ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

संबलपुर। जुजुमुरा ब्लॉक के अधीन संचालित बरंगामाल पंचायत के एक्जीक्युटिव ऑफिसर सुदाम चरण माझी के साखीपाड़ा-बैंक कालानी स्थित निवास एवं बरंगामाल कार्यालय में एक साथ छापामारा गया। छापे के दौरान उनके नामपर लाखों रूपए की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा संग्रह किया गया है। विजिलेंस एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल उन कागजातों की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जांच समाप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …