Home / Odisha / डा. शंकर रामचंदानी को मिला सोनी टीवी का आमंत्रण

डा. शंकर रामचंदानी को मिला सोनी टीवी का आमंत्रण

संबलपुर। एक रूपया फीस वाली क्लिनिक खोलकर पूरे भारतवर्ष में ख्याति बटारनेवाले विमसार के डा. शंकर रामचंदानी एवं उनके पत्नी शिखा रामचंदानी को सोनी टीवी ने आमंत्रित किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनी टीवी में प्रसारित होनेवाली लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल के लिए रामचंदानी दंपत्ति को निमंत्रित किया गया है। विशेष अतिथि के तौरपर रामचंदानी दंपत्ति इस शो का हिस्सा बनेंगे। वहांपर म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेसमिया, गायिका नेहा कक्कड़ एवं विशाल ददलानी उनका स्वागत करेंगे। शो कब प्रसारित होगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …