Home / Odisha / उत्कल विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र संघ की वेबसाइट लोकार्पित

उत्कल विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र संघ की वेबसाइट लोकार्पित

  • सहयोग, सदिच्छा व शामिल हो कर ही कल्याण संभव होगा – राज्यपाल

भुवनेश्वर. वर्तमान समय में हम एक-दूसरे पर निर्भर हैं. यह हमारी स्थिति की रुपरेखा है. प्रत्येक मनुष्य ईश्वर का अंश है, दिव्यता का स्वरूप है. सहयोग, सदिच्छा व सामिल होकर ही कल्याण संभव है. राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने यह बात कही. राजभवन में उत्कल विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र संघ की वेबसाईट का लोकार्पण करते हुए उन्होंने यह बात कही.

उन्होंने कहा कि अन्य की सेवा में जो निर्मल आनंद है, उसका कोई विकल्प नहीं है. पुरातन छात्र संघ के महती प्रयास विभिन्न कार्यों में प्रतिफलित हो रहा है. वेबसाइट के जरिये जोड़ने की प्रक्रिया व इससे जुड़े अन्य गतिविधियों को फल मिलेगा. पुरातन छात्र संघ के कार्य की प्रो गणेशीलाल ने प्रशंसा करने के साथ-साथ उन्होंने उम्मीद जताई की आगामी दिनों में यह और व्यापक रूप लेगा.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …