Home / Odisha / ब्लोसम प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

ब्लोसम प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

संबलपुर। बुर्ला स्थित ब्लोसम प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की अध्यक्ष नीतू वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के ऑर्थोपेडिक विभाग प्रमुख प्रोफेसर वर्षा टूडू मुख्य अतिथि एवं समासेवक तथा किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व सदस्य प्रशांत पाढ़ी, हिंडाल्को के मानव कल्याण विभाग के अधिकारी श्रीमती प्रतिभा मिश्र एवं सत्यसाई स्कूल की अध्यक्षा करूणा कपानी सम्मानित अतिथि के तौरपर शामिल हुए। इस खास अवसर पर पहले से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिका, छात्र एवं छात्राएं तथा अभिभावक भारी संख्या में शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …