संबलपुर। अंईठापाली थाना अंतर्गत हुए बहुचर्चित आदिवासी महिला गैंगरेप प्रकरण में चार्जसीट दाखिल कर दिया गया। अंईठापाली पुलिस ने मात्र बीस दिनों में मामले की छानबीन समाप्त किया और 205 पेजों का चार्जसीट अदालत में दाखिल कर दिया है। गौरतलब है कि इस घटना में अंईठापाली पुलिस ने शिवशंकर नायक उर्फ शिवा, महेश सेठ, अकूू्रर छुरिया एवं डोलामणी भूए उर्फ भांगडूबी को गिरफ्तार किया और हवालात की हवा खिला दिया। तब से चारों आरोपी जेल बंद हैं। अब जब पुलिस ने चार्जसीट दाखिल कर दिया है तो बहुत जल्द आरोपियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा, इसकी पूरी संभावना बनती नजर आ रही है।
Check Also
मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री थनापति को दी बधाई
राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया भुवनेश्वर। नई दिल्ली में …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
