Home / Odisha / सोनपुर में बारातियों की बस पलटी, 15 जख्मी

सोनपुर में बारातियों की बस पलटी, 15 जख्मी

सोनपुर. जिले के टुनियामुंडा गांव के पास एक सड़क हादसे में 15 लोग घायल हो गये. उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, तरभा में एक शादी पार्टी से 40 से अधिक यात्रियों को एक बस लेकर टुनियामुंडा आ रही थी. इसी दौरान कल शाम टुनियामुंडा गांव के पास यह पलट गयी. दुर्घटना में 40 यात्रियों में से कम से कम 15 व्यक्तियों के घायल होने की खबर है. हादसे की सूचना पाते ही ओडिशा पुलिस और अग्निशमन दल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. कुछ घायलों को उपचार के लिए डूंगरीपाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …