Home / Odisha / नशे में धूत बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

नशे में धूत बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

संबलपुर। नशे में धूत एक कलियुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दिया। यह घटना अंईठापाली के ढीपूपाड़ा में घटित हुृई। मृतक का नाम भगवान खडिय़ा बताया गया है। अंईठापाली पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बालेश्वर खडिय़ा को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बालेश्वर नशे में धूत होकर अपने घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर वह अपनी बहन से झगड़ बैठा। बताया जाता है कि पिता भगवान ने जब उसका विरोध किया तो वह तैश में आ गया और एक डंडे से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसमें मौके पर ही पिता की मौत हो गई। अंईठापाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …