Home / Odisha / ओडिशा-आंध्र की सीमा पर हादसे में चार की मौत, कई जख्मी

ओडिशा-आंध्र की सीमा पर हादसे में चार की मौत, कई जख्मी

भुवनेश्वर. ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी है. इस हादसे में कुछ यात्री जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. हताहतों में दो महिलाएं, एक पुरुष यात्री और एक बच्चा शामिल है. जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम जिले के अनंतगिरि घाटी में एक मिनीबस 80 फीट नीचे गिर गयी, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि विशाखापट्टनम में दुर्घटना के बारे में सुनकर व्यथित हूं. जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना है कि वे जल्द ठीक हो जाएं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …