Home / Odisha / पुरी से अपहृत बच्ची हीराकुद से बरामद

पुरी से अपहृत बच्ची हीराकुद से बरामद

  •  घरवालों के हवाले किया गया

संबलपुर। पुरी से अपहृत एक ढाई साल के बच्ची को हीराकुद रेलवे कालोनी से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची पुरी के बलियापंडा थाना की रहनेवाली है। उसके पिता राजेश बेहेरा पुरी स्वर्गद्वार में काम करते हैं। डेढ़ माह पहले वह मासूम बच्ची रहस्यमय तरीके से घर से गायब हो गई। राजेश ने उसे तलाशने का भरसक प्रयास किया और अंतत: बलियापंडा थाना में रपट दर्ज करा दिया। इस बीच संबलपुर चाइल्ड लाइन के सदस्यों को खबर मिली की हीराकुद रेलवे कालोनी में एक ढाई साल के बच्ची को भीख मांगने के काम में नियोजित किया गया है। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन के सदस्य हीराकुद कालोनी पहुंचे और वहां से उस बच्ची को बरामद किया। इस मामले मे अबतक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। चाइल्ड लाइन की शिकायत पर हीराकुद पुलिस ने मामले की तहकीकात आरंभ किया और पता लगाया कि वह बच्ची पुरी की रहनेवाली है। पुलिस की सूचना पर बच्ची के पिता राजेश बेहेरा संबलपुर पहुंचे और चाइल्ड वेलफेयर समिति द्वारा दिए गए कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद बच्ची को अपने साथ वापस पुरी लेकर गए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …