Home / Odisha / नवरंगपुर उप-जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत

नवरंगपुर उप-जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत

नवरंगपुर. नवरंगपुर उप-जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है. इससे दो दिन पहले पुरी में एक विचाराधीन कैदी की मौत हुई. नवरंगपुर उप-जेल में मरे कैदी की पहचान कोडिंग पुलिस स्टेशन के तहत दासपाईगुड़ा गांव के रामाधार भोत्रा ​​के रूप में की गई है. सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम भोत्रा ​​बीमार हो गए और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सूत्रों ने बताया कि 22 जनवरी से पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद था.

उल्लेखनीय है कि पुरी जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत रविवार को अस्पताल में रहस्यमयी परिस्थितियों में हो गई. मृतक की पत्नी सबिता दास ने पति की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर संदेह जताया है. उसे शक है कि जेल में उसके पति को मार दिया गया है. उसने इस सिलसिले में रामचंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है. पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केबी सिंह ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार विचाराधी कैदी श्रीधर की मौत की जांच का आश्वासन दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …