Home / Odisha / राजगांगपुर में डकैती की रचते पांच आरोपी गिरफ्तार

राजगांगपुर में डकैती की रचते पांच आरोपी गिरफ्तार

राजगांगपुर : रविवार की रात राजगांगपुर थाना अंतर्गत रानी बंध स्थित बिरसा मैदान में पांच युवकों को डकेती की साजिश को विफल करते हुए पुलिस ने दबोच लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, विशेष सूत्रों के हवाले से पुलिस को सूचना मिली थी कि रानीबंध के पास स्थित बिरसा मुंडा मैदान के भीतर पांच युवक डकैती की साजिश रच रहे हैं. ख़बर पाकर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर खगपति विश्वाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डकैती की साजिश रच रहे सात युवकों में पांच को धर दबोचा. मौके से दो लोग भागने में सफल रहे. पकड़े गए युवकों में साप्ताहिक बाजार अंचल का कुरकुटी दास (28), बारूपड़ा का सतीष साह, निक्की जयसवाल (21), मधुसूदन कालोनी का बी अनूप (31) व भट्टापाड़ा का राहुल रवानी (21) शामिल हैं. इन चोरों से पुलिस ने एक खिलौना पिस्तौल, एक धारदार चाकू, एक रड, शराब की दो बोतल जब्त किया है. पकड़े गए इन आरोपियों को आईपीसी की धारा 399/402 केस दर्ज कोर्ट भेज दिया गया है. शहर में इन दिनों चोरी की वारदात काफी बढ़ गई थी. इसको लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष देखा जा रहा था. पुलिस तत्परता दिखाते हुए इन चोरों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट भेज दिया है. इससे स्थानीय लोगों में पुलिस द्वारा आज किए गए इस काम की सराहना हो रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …