Home / Odisha / प्लस-2 की सारी फीस माफ करने की विद्यार्थी परिषद ने की मांग

प्लस-2 की सारी फीस माफ करने की विद्यार्थी परिषद ने की मांग

  •  परिषद के प्रतिनिधियों ने विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भुवनेश्वर. प्लस-2 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सारी फीस माफ करने के लिए लगातार मांग करने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा.
इस ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले बार प्लस-2 के छात्र-छात्राएं फीस भरने के बाद भी कोरोना के कारण हास्टल से लेकर पढ़ाई तक किसी भी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाये हैं. इस बार कोरोना के कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. उन्हें इस बार फीस भरने में काफी समस्या आ रही है. अतः इस बार प्लस -2 छात्र छात्राओं की सारी फीस माफ कर दिया जाए.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …