Home / Odisha / माहांगा डबल मर्डर मामले के आरोपित प्रफुल्ल विश्वाल का शव बरामद
MURDER LOGO

माहांगा डबल मर्डर मामले के आरोपित प्रफुल्ल विश्वाल का शव बरामद

भुवनेश्वर. कटक जिले में बहुचर्चित माहांगा डबल मर्डर हत्या मामले के मुख्य आरोपित तथा हत्या के बाद से फरार चलने वाले मुख्य आरोपी प्रफुल्ल विश्वाल का शव को पुलिस ने बरामद कर लिया. शुक्रवार देर रात पुलिस ने कटक जिले के टांगी टोल गेट के निकट उसका शव बरामद किया है. उनके सिर पर ट्रक के चढ़ जाने के कारण उनकी मृत्यु दुर्घटना के कारण होने के संदेह पुलिस जता रही है. दुर्घटनास्थल पर बाइक, पर्स व मोबाइल प्राप्त हुआ है. इन्हें देखकर पुलिस को मृतक प्रफुल्ल विश्वास होने की बात पता चली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उल्लेखनीय है की कुछ दिन पूर्व माहंगा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व उनके सहयोगी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में राज्य के मंत्री प्रताप जेना जेना के शामिल होने के संबंध में आरोप लगा था. भाजपा ने सीधे तौर पर इस मामले में मंत्री जेना के शामिल होने के संबंध में आरोप लगाने के साथ-साथ उन्हें भी जांच के दायरे में लाने की मांग की थी. इस मामले में कुछ आरोपित पकड़े गए हैं लेकिन मामले के मुख्य आरोपी प्रफुल्ल विश्वाल काफी दिनों से फरार चल रहा था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …