Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज के कार्यालय में खुला स्थायी निःशुल्क पतंजलि योग शिविर

कटक मारवाड़ी समाज के कार्यालय में खुला स्थायी निःशुल्क पतंजलि योग शिविर

कटक. कटक मारवाड़ी समाज के कार्यालय में स्थायी निःशुल्क पतंजलि योग शिविर खुला है. यह शिविर कटक मारवाड़ी समाज एवं भारत स्वाभिमान (पतंजलि परिवार, कटक) के संयुक्त तत्वावधान में बालू बाज़ार स्थित कटक मारवाड़ी समाज के कार्यालय मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में खुला. इस स्थायी निःशुल्क पतंजलि योग शिविर का उद्घाटन सीएमएस अध्यक्ष किशन मोदी ने किया. शिविर का संचालन कटक पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग शिक्षक किशोर सागर द्वारा किया जा रहा है. उद्घटान के अवसर पर कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व सचिव तथा वर्तमान अध्यक्ष के वरिष्ठ सलाहकार रमन बागड़िया, उपाध्यक्ष किरण मोदी,  संयुक्त सचिव शरत सांगेनरिया सहित कटक मारवाड़ी समाज के अन्य सदस्य और 50 से ज्यादा योग साधक उपस्थित थे. यह जानकारी देते हुए योग शिक्षक किशोर सागर ने कहा कि योग से ही रोग को भगाया जा सकता है. कोरोना के संकट में पूरी दुनिया के विशेषज्ञों ने योग की सलाह दी. अतः इस शिविर का लोगों को अधिक से अधिक फायदा लेना चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …