Home / Odisha / राजगांगपुर में पानी से भरा टैंकर गुमटी पर पलटा, बाल-बाल बचे लोग

राजगांगपुर में पानी से भरा टैंकर गुमटी पर पलटा, बाल-बाल बचे लोग

तन्मय सिंह, राजगांगपुर

राजगांगपुर नगरपालिका अंतर्गत सिंधीपाड़ा वार्ड नंबर 12 में आज पानी का एक टैंकर सिंधीपाड़ा के पास डिवाइडर को पार करते वक्त अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे गोमती पर पलट गया. बताया जाता है कि डिवाइडर को पानी का टैंकर पार नहीं कर सका और चक्के का एक्सेल टूट गया और वह पलट गया. हालांकि गोमती बंद थी, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. घटना के समय वहां कोई भी नहीं था. हालांकि गोमती को काफी नुकसान पहुंचा है. अक्सर स्थानीय लोगों वहां सुबह के वक्त में धूप में खड़े रहते हैं, लेकिन इत्तेफाक था कि आज हादसे के वक्त सुबह नौ बजे वहां कोई भी नहीं था. इधर, मुआवजे को लेकर ट्रैक्टर मालिक और गोमती मालिक के बीच समझौते के बाद वहां गाड़ी को हटा दिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …