Home / Odisha / राजधानी में महिला का सिरकटा शव बरामद
MURDER LOGO

राजधानी में महिला का सिरकटा शव बरामद

 

भुवनेश्वर. राजधानी शहर में भरतपुर-चंदका मार्ग पर दासपुर इलाके के पास गुरुवार को एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने सनसनी मच गयी है.

भुवनेश्वर के डीसीपी उमाशंकर दाश ने कहा कि एक महिला का सिर रहित शरीर यहाँ पाया गया है. ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कर दी गई है. हमने पूरे इलाके को छान मारा है. वैज्ञानिक टीम मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है और इस क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया है. महिला की पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई है. उन्होंने लोगों को पुलिस को सूचित करने की अपील करते हुए कहा कि अगर 30 से 40 वर्ष की आयु की कोई भी महिला पिछले कुछ दिनों से गायब है, तो इसकी जानकारी पुलिस को दें.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …